फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने खेलो इंडिया एथलीटों के अतिरिक्त खर्च के लिए 7.87 करोड़ रुपये मंजूर किए

Sat, 28 Sep 2019 05:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
khelo india youth games
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया की 99 अकादमियों और देश भर के अन्य केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खेलो इंडिया के 2625 खिलाड़ियों के अतिरिक्त खर्च के लिए 7.87 करोड़ रुपये मंजूर किए। इन खिलाड़ियों को खेलो इंडिया प्रतिभा विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


सरकार ने यह कार्यक्रम निचले स्तर पर प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने के लिए चलाया है। यह धनराशि इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए मंजूर की गयी है तथा प्रत्येक खिलाड़ी को एक महीने में 10,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खेला इंडिया अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रत्येक खिलाड़ी को वार्षिक छात्रवृत्ति के तौर पर पांच लाख रुपये दिये जाते हैं, जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि सीधे खिलाड़ी के खाते में जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें