फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने बजाया 2018 समर यूथ ओलंपिक गेम्स का बिगुल, बनाया बेहद आकर्षक डूडल

Sat, 06 Oct 2018 10:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ ओलंपिक्स
विज्ञापन

गूगल ने शनिवार को शानदार डूडल बनाकर 2018 समर यूथ ओलंपिक गेम्स की शुरुआत का ऐलान किया। वृंदा जावेरी और सिंथिया युआन चेंग द्वारा तैयार किए गए जिफ डूडल में कई प्रकार के खेल दिखाए गए हैं। ब्यूनस आयर्स में यूथ ओलंपिक खेल की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है जो 18 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। इसमें 200 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कोसोवो और दक्षिण सूडान इस साल यूथ ओलंपिक्स में डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


15-18 उम्र के बीच हजारों एथलीट्स यूथ ओलंपिक गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इस ओलंपिक में जिन नए खेलों को जगह मिली है, वह हैं- काईटबोर्डिंग, बीएमएक्स फ्रीस्टाइल पार्क और हैंडबॉल का नया प्रारूप जो बीच पर खेला जाता है। फुटबॉल की बजाय अब फुटसल खेला जाएगा। फुटसल एक इंडोर गेम हैं, जो छोटे हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

गेम्स के तीसरे संस्करण में कई मिश्रित प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी। इसके अलावा मिश्रित राष्ट्रीय ओलंपिक समिति स्पर्धाएं भी देखने को मिलेंगी, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ी एक टीम में एकसाथ खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा, 'विश्वभर के युवाओं के लिए विशाल खेल समारोह आयोजित किया जा रहा है।' यूथ ओलंपिक को उन्होंने ओलंपिक गेम्स जैसा भी करार दिया। इस साल यूथ ओलंपिक गेम्स का मैस्कॉट पंडी है। पंडी अर्जेंटीना का किशोर जैगुआर है।
विज्ञापन


बता दें कि यूथ ओलंपिक गेम्स हर चार साल में आयोजित किया जाता है। पहली बार खेलों का आयोजन सिंगापुर में 2010 में किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें