WWE ने मंगलवार को घोषणा की है कि
गोल्डबर्ग को इस साल WWE हॉल ऑफ फेम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रेस्लिंग की दुनिया में जितनी तेजी से गोल्डबर्ग सुपरस्टार के तौर पर उभरे, उतना शायद कोई और दूसरा रेस्लर रहा होगा।
गोल्डबर्ग ने रेस्लिंग की दुनिया में अपना पहला मैच सितंबर 1997 में खेला था और अपने करियर में खेली पहली सभी 173 फाइट उन्होंने जीती। गोल्डबर्ग अपने करियर में WCW चैंपियनशिप, WCW यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप और WCW टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।
WCW में अपनी जीत का परचम लहराने के बाद 2003 में उन्होंने WWE में डेब्यू किया। सिर्फ एक साल के छोटे से करियर में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। इसके बाद उन्होंने 2004 में रिंग से कुछ कारणों की वजह से दूरी बना ली। लेकिन जब 12 साल बाद 2016 में उनकी वापसी सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लेसनर के खिलाफ हुई तो इस फाइट में उन्होंने लेसनर को 2 मिनट से भी कम समय में हारकर सबको चौंका दिया।
WWE के कार्यकारी उपाध्यक्ष पॉल लेवेस्क ने गोल्डबर्ग को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि वो एक खास एथेलिट, इंसान और स्पोर्ट्स इंटरटेनर हैं। इस सम्मान के लिए वो एकदम उपयुक्त फाइटर हैं।