फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत के बाद नवजोत कौर को मिलेगी सरकार नौकरी, एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए जीता था गोल्ड

Thu, 08 Mar 2018 03:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
navjot kaur
विज्ञापन

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर को पंजाब सरकार ने उपयुक्त सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। पंजाब सरकार की तरफ से नवजोत को पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि नवजोत कौर ने पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब की बेटी नवजोत कौर के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें नौकरी देने का प्रस्ताव रखा।

गौरतलब है कि नवजोत ने किर्गिस्तान के बिश्केक में संपन्न हुई चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। सरकार के फैसले के बाद नवजोत कौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने सरकार से डीएसपी रैंक मांगा था, लेकिन सरकार ने उपयुक्त पद देने का जो ऐलान किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को भी डीएसपी का पद दिया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद हरमनप्रीत कौर की वर्दी पर सितारे लगाए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें