40 वर्ष से अधिक समय से शो-जंपिंग कर रहे नार्वेजियन गेइर गुलिकसेन ने अपने से आधे उम्र के खिलाड़ियों को हराकर अपना पहला एफआईआई विश्व कप जीत लिया। रविवार को हुए टूर्नामेंट में 60 वर्षीय गुलिकसेन ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने अनुभव का भरपूर लाभ उठाया और अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। हालांकि खेल खत्म होने और चैंपियन बनने के बाद गुलिकसेन के साथ एक हादसा भी हो गया।