99 साल के ऑस्ट्रेलियाई तैराक जॉर्ज कोरोन्स ने 100-104 साल की उम्र वाली कैटेगरी की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस साल अप्रैल में 100 वर्ष के होने जा रहे जॉर्ज ने 56.12 सेकेंड में 50 मीटर तैरकर दिवंगत कनाडाई स्विमर जारिंग टिमरमैन का 2009 में बनाया गया 1:16:92 का रिकॉर्ड तोड़ा है।
अपनी जीत के बाद जॉर्ज ने कहा, 'यही एक ऐसा समय होता है जब आपका ग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण बल) के साथ कोई मुकाबला नहीं होता। जब आप पानी में होते हैं तो आप एक एंटी ग्रैविटी एनवायरोमेंट में होते हैं, जो अपने आप में बेहद खूबसूरत है।'
बता दें कि पेशे से डॉक्टर जॉर्ज कोरोन्स को शुरू से ही तैराकी का शौक था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह स्विमिंग से दूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पुन: 80 साल की उम्र के बाद फिर से स्विमिंग करना शुरू किया।