कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले महिला पहलवान गीता फोगाट वैसे तो अपनी कुश्ती को लेकर सर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपने पति पवन कुमार सरोहा की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल दंगल गर्ल के पति पवन कुमार का एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में पवन हरियाणवी भाषा के लोकप्रिय गीत 'बोले तेरे मीठे-मीठे, बात तेरी साच्ची लागे' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। गीता फोगाट ने अपने पति के डांस का वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि गीता के पति भी एक प्रोफेशनल रेसलर हैं।
यह वीडियो गीता फोगाट को बेडरूम में बनाया गया है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि गीता ने खुद अपने पति के डांस का वीडियो बनाकार इंस्टाग्राम पर डाला है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। महज एक ही दिन में पवन कुमार के डांस वीडियो को 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि दिल्ली के नांगल ठाकरान इलाके में रहने वाले पवन कुमार सरोहा के साथ रेसलर गीता फोगाट की साल 2016 में शादी हुई थी। पवन कुमार भी इंटरनेशनल लेवल के रेसलर हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा कैटेगरी में ब्रांन्ज मेडल जीता था।
देखें वीडियो: