फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता और बबीता को बड़ा झटका, रियो ओलंपिक का सपना हुआ खत्म

Sat, 30 Apr 2016 02:34 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गीता फोगाट
विज्ञापन
पहलवान गीता और बबीता का रियो ओलंपिक में खेलने का सपना खत्म हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ ने इस खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनियन वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की नाराजगी के बाद दोनों पहलवान बहनों को इस्तांबुल (तुर्की) में छह से आठ मई को होने वाले अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन


कुश्ती संघ ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू की कार्रवाई से बचने के लिए यह भी फैसला लिया है कि अगर इन दोनों पहलवानों के भार वर्ग 53 और 58 किलो में भारत रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी करता है तब भी इन दोनों ओलंपिक टीम के चयन होने वाले ट्रायल में नहीं खेलने दिया जाएगा।

हाल ही में उलानबटोर (मंगोलिया) में हुए दूसरे ओलंपिक क्वालीफायर में इन दोनों पहलवानों ने हार के बाद कांस्य पदक के लिए होने वाले रेपीचेज मुकाबलों में खेलने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


कांस्य जीतने की स्थिति में भी दोनों को रियो का टिकट नहीं मिलना था। इसलिए दोनों ने नहीं खेलने का फैसला लिया। कुश्ती संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद यूडब्लूडब्लू के अध्यक्ष नेनाद लालोविक को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने अगले ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारत के 53 और 58 किलो वजनों को बाहर करने का फैसला ले लिया।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने लालोविक को मनाया। लालोविक ने साफ कर दिया कि वह कार्रवाई इस सूरत में नहीं करेंगे जब इन दोनों पहलवानों को इंस्तांबुल के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। कुश्ती संघ ने यही किया।

53 किलो में बबीता की जगह ललिता को और 58 किलो में गीता की जगह साक्षी मलिक को शामिल किया गया है। गीता और बबीता को सोफिया (बुल्गारिया) में चल रहे कैंप से भी बुला लिया गया है। गीता वापस आ रही हैं, लेकिन बबीता ने वहीं रुकने की प्रार्थना की है, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन

दोनो बहनों के पिता पर बनी फिल्म में काम कर रहे हैं आमिर खान

आमिर खान - फोटो : PTI
खास बात यह है कि इस घटना के बाद इन दोनों और यही काम करने वाले 125 किलो भार वर्ग के पहलवान सुमित के खिलाफ कोच कुलदीप सिंह और जगमिंदर ने कुश्ती संघ को लिखित में अनुशासन भंग करने की शिकायत की।

सुमित को भी टीम से बाहर करते हुए उनके स्थान पर हितेंदर को टीम में शामिल किया गया है। यह वाक्या ऐसे समय में हुआ है जब गीता और बबीता के पिता महावीर सिंह के त्याग पर आमिर खान की फिल्म दंगल इस साल दिसंबर में रुपहले पर्दे पर आने जा रही है।

दोनों की बहन विनेश को टीम में बरकरार रखा गया है। नवजोत कौर, अनीता और ज्योति को भी बाहर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें