फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज चौहान और गुलिया को रजत, भारत को 5 पदक

Sun, 09 Feb 2020 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन

प्रेसिडेंट्स कप के रजत पदकधारी गौरव चौहान (91 किग्रा) और पूर्व यूथ विश्व चैंपियन ज्योति गुलिया (51 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किए जिससे भारत ने हंगरी में 64वें बोक्सकाई मेमोरियल टूर्नामेंट में अपना अभियान पांच पदक से समाप्त किया।

विज्ञापन


चौहान को फाइनल में कजाखस्तान के ऐबेक ओरलबे से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। गुलिया (51 किग्रा) ने भी रजत पदक से संतोष किया, उन्हें रूस की सोलुईयानोवा श्वेतलाना से फाइनल में 2-3 से हार मिली। मनीषा (57 किग्रा) और पीएस प्रसाद (52 किग्रा) ने भी रजत पदक हासिल किए थे।

एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा को फाइनल में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी रूस की लियूडमिला वोरोंतसोवा से हार मिली थी। प्रसाद को कजाखस्तान के मखमूद सब्रिखान से पराजय का सामना करना पड़ा था। सचिन ने चैंपियनशिप के 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें