फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर फाइनल से बाहर हुए उधर माता-पिता अस्पताल में हुए दाखिल

Thu, 07 Jul 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गगन नारंग
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक मेडलिस्ट गगन नारंग चौथी बार ओलंपिक में देश के लिए दावेदारी पेश करने जा रहे हैं, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में एक चूक के चलते फाइनल में नहीं पहुंच पाने का दर्द आज भी उन्हें सोने नहीं देता है।
विज्ञापन


यह दर्द इस लिए नहीं था कि उनके हाथ से ओलंपिक पदक निकल गया था। इसकी वजह थी गगन की चूक उनके माता-पिता को भारी पड़ थी। माता-पिता को बेटे के फाइनल में नहीं पहुंचने का इतना दुख था कि दोनों गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। अंत में गगन को दोनों को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।

गगन नारंग ने बुधवार को यह खुलासा पत्रकार दिग्विजय सिंह देव और अमित बोस की किताब माई ओलंपिक जर्नी के मौके पर किया। गगन के मुताबिक वह फाइनल में पहुंचने के कगार पर थे, लेकिन अंतिम निशाना 8.9 पर जा लगा और वह काउंट बैक में फाइनल में पहुंचने से रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने को समझा लिया कि मेडल नहीं मिला तो कोई बात नहीं, लेकिन माता-पिता ने इस दिल पर लगा लिया। तब उन्हें समझ में आया कि ओलंपिक की यात्रा सिर्फ अकेले की नहीं होती है जो आपसे जुड़े होते हैं वह भी पूर्ण रूप से साथ होते हैं। यही कारण है कि जब उन्होंने लंदन ओलंपिक में पदक जीता तो खुशी के मारे हवा में मुठ्ठियां भीच लीं।
 
विज्ञापन

जब हॉल में सिर्फ दो लोगों ने अकेले देखी पिक्चर

गगन नारंग
निशानेबाज मानवजीत संधू ने बड़े ही रोचक किस्से का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अगले दिन इवेंट होने के कारण उन्हें और अभिनव बिंद्रा को लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेना था।

शाम को उन्होंने बिंद्रा से कहा कि चलो पिक्चर देखने चलते हैं। दोनों ने हॉल में जब पिक्चर का टिकट मांगा तो वहां के कर्मी भड़क गए। उन्होंने कहा कि एक ओर उद्घाटन समारोह चल रहा है ऐसे में आप लोग अनोखे हैं जो पिक्चर देखने आए हैं। उनकी वजह से उन्हें ड्यूटी करनी पड़ेगी। इसके बाद दोनों ने हॉल में पिक्चर देखी।

खास बात यह थी कि हॉल में सिर्फ वही दोनों मौजूद थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें