फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी का 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से हटना निराशाजनक नहीं : नारंग 

Tue, 02 Jul 2019 09:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गगन नारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेल महासंघ (सीजीएफ) द्वारा निशानेबाजी को 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हटाने के फैसले पर ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने कहा कि इससे निराश नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


किसी खेल में अच्छा करने के लिए चार साल में एक बार होने वाली प्रतियोगिता पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नारंग ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए क्रिकेट और स्क्वॉश का उदाहरण दिया। 

नारंग ने कहा, 'मैं इसे निराशा के तौर पर नहीं देख रहा हूं, यह नकारात्मक नहीं है। अगर आप क्रिकेट को देखेंगे तो यह ओलंपिक में भी नहीं है, राष्ट्रमंडल खेलों में भी नहीं है लेकिन वह खुद ही लोकप्रिय हो रहा है। स्क्वॉश भी अब खुद अच्छा कर रहा है। 
विज्ञापन


अब इसके बारे में सबको पता है। अब सकारात्मक रहिए और टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करिए।' भारतीय निशानेबाजों ने पिछले साल हुए गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण सहित 16 पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें