भारतीय पेशेवर मुक्केबाज वैभव यादव ने डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर वेल्टरवेट चैंपियन का खिताब जीत लिया। वैभव थाईलैंड के पटाया में फाहपेच सिंगमानास्साक को तीसरे दौर में ही नॉकआउट कर चैंपियन बने।
विश्व मुक्केबाजी परिषद से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट का आयोजन एशियाई मुक्केबाजी परिषद ने किया था। वैभव की राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विकास कृष्ण के चेचरे भाई हैं। विकास भी अब पेशेवर मुक्केबाज बन गए हैं।