फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वितेक ने दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन, 18 साल की कोको गॉफ का सपना टूटा

Sat, 04 Jun 2022 08:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्वितेक के जीतते ही गॉफ रोने लगीं। काफी देर तक रोने के बाद वो शांत हुईं।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ पोलैंड की इगा स्वितेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वितेक दूसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में शनिवार (चार जून) को अमेरिका की 18 वर्षीय कोको गॉफ को हराया। स्वितेक ने यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट में 6-1, 6-3 से अपने नाम कर लिया। स्वितेक इससे पहले 2020 में चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन


स्वितेक ने सेमीफाइनल में रूस की दारिया कासात्किना को हराया। स्वितेक इस मुकाबले को 6-2, 6-1 से अपने नाम करने में सफल रहीं। उन्होंने कोको गॉफ को फाइनल में हराकर एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्वितेक ने अपने करियर की लगातार 35वीं जीत हासिल की और महिलाओं में लगातार 35 मैच जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स साल 2000 में लगातार 35 मैच जीती थीं।

स्वितेक पोलैंड के लिए फ्रेंच ओपन जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी
स्वितेक पोलैंड के लिए फ्रेंच ओपन जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं। उनके अलावा अब तक पोलैंड के किसी पुरुष या महिला खिलाड़ी ने एकल वर्ग में खिताब नहीं जीता है। स्वितेक दो फ्रेंच ओपन जीतने वाली 11वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की मार्टिना नवरातिलोवा की बराबरी कर ली। सबसे ज्यादा फ्रेंच ओपन जीतने वाली महिला खिलाड़ी अमेरिका की क्रिस एवर्ट हैं। एवर्ट 1974, 1975, 1979, 1980, 1983, 1985 और 1986 में जीती थीं।
विज्ञापन


Imageकोको गॉफ

हार के बाद रोने लगीं कोको गॉफ
कोको गॉफ की बात करें तो वो पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्वितेक के जीतते ही गॉफ रोने लगीं। काफी देर तक रोने के बाद वो शांत हुईं। कोको ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन ओपन के चौथे राउंड तक पहुंच चुकी हैं। 2019 (विम्बलडन) में पहली बार वो किसी  ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं। उनका तीन साल का लंबा इंतजार फ्रेंच ओपन में खत्म हुआ। इस बार फाइनल में तो पहुंचीं, लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकी। उन्हें अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें