दो बार वेट लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके खिलाड़ी समेत चार खिलाडियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दो खिलाड़ियों में से एक दो बार वेट लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके दिल्ली के नांगलोई के सक्षम यादव हैं।
जानकारी के मुताबिक यह भीषण कार हादसा दिल्ली-पानीपत हाईवे पर अलीपुर स्थित सिंधु बॉर्डर के पास सुबह 4 बजे हुआ। वेटलिफ्टिंग के 6 खिलाड़ी रविवार की सुबह कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कार के संतुलन बिगड़ने के कारण हुई। गाड़ी से खिलाड़ियों की किट बरामद हुई है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लोग शायद खेलने जा रहे थे।
पढ़ेंः-
खेल मंत्री राज्यवर्धन संह राठौर ने खेलो इंडिया के LOGO का किया शुभारंभ
दरअसल, दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर पर खिलाड़ियों की कार नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकराई और फिर एक खंभे से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान टीकमचंद उर्फ टिंकू (27), योगेश उर्फ आकाश (24), सौरभ (18) तथा हरीश (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सक्षम (28) तथा रोहित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सेक्शन 304A के तहत केस दर्ज कर लिया है।