फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो चैम्पियनशिप 2022 के लिए चार अतिरिक्त खेलों को जोड़ा गया, तैराकी को नहीं मिली जगह

Fri, 19 Jun 2020 04:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

यूरोपीय खेलों के आयोजकों ने 2022 म्यूनिख खेलों के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को चार अतिरिक्त खेलों को शामिल किया। इस चैम्पियनशिप में अब नौ खेल शामिल हो गए हैं जिसमें बीच वॉलीबॉल, कैनोइ स्प्रिंट, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग और टेबल टेनिस को जगह दी गई है।

विज्ञापन


आयोजकों ने प्रसारकों के दबाव के बावजूद इसमें तैराकी को जगह नहीं दी। यूरोपीय तैराकी निकाय रोम में यूरोपीय चैम्पियनशिप के समय 11-21 अगस्त 2022 तक अपनी खुद की चैंपियनशिप आयोजित करेगा। इस दौरान म्यूनिख में ट्रैक एवं फील्ड, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, रोइंग और ट्रायथलॉन का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


ओलंपिक पार्क में होने वाले यूरोपीय चैम्पियनशिप के आयोजन में 50 से अधिक देशों के लगभग 4,400 एथलीट भाग लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें