फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो रियो ओलंपिक के स्वर्ण समेत तीनों पदक ही छिन जाते

Wed, 14 Sep 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rio 2016 - फोटो : Getty
विज्ञापन
अगर ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के परिणाम के आधार पर पदक दिए जाते तो रियो ओलंपिक में एक ही खेल में पदक जीतने वाले तीनों एथलीटों से पदक छिन जाते। साथ ही ओलंपिक चैंपियन को न सिर्फ अपने गोल्ड से हाथ धोना पड़ता बल्कि उन्हें पांचवें नंबर पर रहने को मजबूर होना पड़ता।
विज्ञापन


ओलंपिक के बाद होने वाले पैरालंपिक खेलों में एक बेहद दिलचस्प वाकया हुआ जब देखने में अक्षम एक एथलीट (नेत्रहीन) ने अपने खेल में इतनी तेज दौड़ लगाई कि रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाले शीर्ष 3 और चौथे नंबर के खिलाड़ी के निकाले गए समय से भी तेज रहा।

पैरालंपिक में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में अल्जीरियाई एथलीट अब्दीलातीफ बाका के साथ 3 अन्य एथलीट्स ने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मैथ्यू सेंटरोवित्ज से तेज दौड़ लगाई। एक समान दूरी के लिए हुए दौड़ में निकाले गए समय को देखा जाए तो सेंटरोवित्ज चौथे नंबर पर आने वाले से भी 1.71 सेकंड धीमा दौड़े। उनकी यह गति इतनी  तेज रही कि ओलंपिक चैंपियन समेत शीर्ष 4 पर रहने वाले एथलीटों को पीछे छोड़ दिया। इस परिणाम के आधार पर ओलंपिक चैंपियन मैथ्यू सेंटरोवित्ज को पांचवें नंबर पर रहने को मजबूर होना पड़ता।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले 2 साल से लगातार तैयारी कर रहे थे बाका

Rio 2016 - फोटो : Getty
पैरालंपिक में पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ T13 पैरालंपिक 1500 मीटर रेस के नाम होती है जिसमें 4 एथलीट ओलंपिक चैंपियन से भी तेज दौड़े। 3 हफ्ते पहले मैथ्यू सेंटरोवित्ज ने ओलंपिक गोल्ड के लिए 3 मिनट 50 सेकंड का समय निकाला। जबकि अल्जीरियाई एथलीट अब्दीलातीफ बाका ने 3 मिनट 48.29 सेकंड में ही रेस पूरी करने का रिकॉर्ड रच दिया। यह पैरालंपिक खेलों का अपना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

T13 रेस उन एथलीटों के लिए आयोजित किए जाते हैं जो नेत्रहीन होते हैं। बाका के बाद दूसरे स्थान पर इथियोपिया के तामिरू डीमिस रहे। बाका ने जीत के बाद कहा, "इस गोल्ड मेडल को जीतना आसान नहीं था। मैं इसके लिए एक या दो साल से लगातार तैयारी कर रहा था, यह बहुत कठिन था, मेरे लिए तो यह काफी कठिन रहा।"

इसके अलावा इसी वर्ग में T13 के अलावा दो अन्य कैटेगरी T11 और T12 है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें