टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के एकमात्र घुड़सवार फवाद मिर्जा ने कहा है कि कोरोना के बाद घोड़ों में पाए जाने वाले इक्विन हर्पीज वायरस (ईएचीव-1) ने उनके ओलंपिक तैयारियों को बाधित कर दिया है। एशियाई खेलों के पदकधारी फवाद की तैयारियां उनके घोड़े 'जारा 4' को 14 दिन के पृथकवास के कारण रुक गई है क्योंकि यूरोप में साल के इस समय घोड़ों में यह वायरस काफी सक्रिय हो जाता है। उनके घोड़े के पृथकवास का मतलब है कि वह अपने पसंदीदा घोड़े पर ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे और उन्हें केवल उसकी देखभाल की अनुमति होगी, जिससे उनकी ओलंपिक तैयारियों को झटका लगा।