फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला पीई शिक्षक और कोचों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम लॉन्च

Mon, 08 Mar 2021 08:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम लॉन्च करते हुए - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला शारीरिक शिक्षा (पीई) शिक्षक और सामुदायिक कोचों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम लॉन्च किया।

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण की विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और 'फिट इंडिया' कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक, माध्यमिक और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की महिला शिक्षिकाओं को फिटनेस ट्रेनिंग देकर सशक्त करना है ताकि वे छात्रों को सशक्त कर सकें।

इस कार्यक्रम में 12,500 पीई शिक्षिकाओं और कोचों ने पंजीकरण कराया, जिन्हें मुफ्त में ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ऑनलाइन कार्यक्रम सोमवार से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा जिसमें 28 सत्र (हिंदी और अंग्रेजी में) होंगे।
विज्ञापन


खेलमंत्री ने कहा, 'यह ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम कई परियोजनाओं में से पहला कार्यक्रम है जो मंत्रालय साथ मिलकर आयोजित करेगा।' इस मौके पर फिट इंडिया मिशन ने सोमवार की सुबह 'ऑल वुमैन्स फिट इंडिया वाकैथॉन' का भी आयोजन किया। रिजिजू ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इसे हरी झंडी दी।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें