फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Formula-1: फॉर्मूला-1 में रेड बुल के साथ ही बने रहेंगे मैक्स वेरस्टैपेन, कॉन्ट्रैक्ट साल 2030 तक बढ़ाया

Thu, 20 Aug 2026 03:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी सारी सफलता रेड बुल सीरीज में ही पाई है। उन्होंने 2021 से मिल्टन कीन्स-बेस्ड टीम के साथ चार वर्ल्ड खिताब जीते हैं। उन्होंने 2024 तक लगातार चार खिताब जीते, जिसके बाद 2025 में लैंडो नॉरिस ने उनसे वर्ल्ड टाइटल छीन लिया।
विज्ञापन
वेरस्टैपेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉर्मूला 1 में अपने भविष्य को लेकर चल रहे शक को दूर करते हुए, चार बार के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी रेड बुल टीम के साथ अनुबंध बढ़ाने पर हस्ताक्षर किया है। वह 2030 के आखिर तक आरबी22 के लिए रेस करेंगे। डचमैन, मैक्स वेरस्टैपेन के मैकलारेन में जाने की चर्चा चल रही थी। 
विज्ञापन

वेरस्टैपेन - फोटो : IANS
रेड बुल ने मैक्स वेरस्टैपेन के साथ अनुबंध बढ़ाने की घोषणा की पुष्टि की। टीम ने इस बात पर जोर दिया कि वेरस्टैपेन के साथ उनकी पार्टनरशिप 'एफ1' इतिहास की सबसे सफल और अहम साझेदारियों में से एक रही है। वेरस्टैपेन के साथ करार का बढ़ाया जाना आपसी भरोसे और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, साथ ही भविष्य को एक साथ आकार देने का एक साझा फैसला है। मैक्स वेरस्टैपेन, रेड बुल के साथ अपना अनुबंध बढ़ाकर खुश हैं। वह 2016 से बुल के साथ हैं। 

वेरस्टैपेन - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मैं अनुबंध बढ़ने से सच में बहुत खुश हूं। हमारे पास सबसे अच्छे लोग हैं। मैं फिर से शीर्ष पर वापस आने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करते रहने के लिए उत्साहित हूं। यह आखिरी लक्ष्य है जिसके लिए हम सभी काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मैं रेड बुल, लॉरेंट और ओरेकल रेड बुल रेसिंग में सभी को मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'

वेरस्टैपेन - फोटो : ANI
मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी सारी सफलता रेड बुल सीरीज में ही पाई है। उन्होंने 2021 से मिल्टन कीन्स-बेस्ड टीम के साथ चार वर्ल्ड खिताब जीते हैं। उन्होंने 2024 तक लगातार चार खिताब जीते, जिसके बाद 2025 में लैंडो नॉरिस ने उनसे वर्ल्ड टाइटल छीन लिया। डचमैन ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि टीम मेरे लिए दूसरे परिवार जैसी है। मुझे घर जैसा महसूस होता है। मैं टीम में रेस जीतने की उम्मीद से आया था। हमने साथ मिलकर जो हासिल किया वह बहुत प्यारा था। हमने कई शानदार पल साझा किए और चार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।'
विज्ञापन

वेरस्टैपेन - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मैं जिस टीम के साथ मैं अपने पूरे करियर में रहा हूं, उसी के साथ इस सफर को जारी रखना वाकई खास है। लॉरेंट मेकीज को जुलाई 2025 में टीम प्रिंसिपल के रोल में प्रमोशन दिया गया। लॉरेंट के साथ अब एक साल से ज्यादा समय से काम करना भी बहुत अच्छा रहा है। मुझे टीम के लिए उनका एक साफ विजन दिखता है। मिल्टन कीन्स में हर कोई उस चीज पर विश्वास करता है जो हम बना रहे हैं, और मैं अगले अध्याय का इंतजार कर रहा हूं। हम इस टीम का भविष्य बनाना जारी रखेंगे।'

वेरस्टैपेन का एक्सटेंशन टीम के साथ मेकीज के समय की सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। उन्होंने कहा, 'मैक्स का हमारे साथ बने रहना और ग्रिड पर सबसे अच्छे ड्राइवर को बनाए रखना रेड बुल, ओरेकल रेड बुल रेसिंग, साथ ही 'एफ1' और पूरे मोटरस्पोर्ट में सभी के लिए शानदार खबर है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें