ओवरब्रिज से घर में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में गुरुवार की शाम को एक व्यापारी के घर में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घर के सारे लोग भी बाहर आ गए। इसके बाद आसपास के लोेगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद सिलेंडर बाहर निकाला गया। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता नारायण गुप्ता के घर में सिलेंडर से आग लग गई। संकरा रास्ता होने से फायर ब्रिगेड की टीम वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। व्यापारी के घर में अचानक सिलेंडर से आग लगी। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन घर तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद फायर ब्रिगेडकर्मी जीप से अंदर पहुंचे। आग दूसरी मंजिल के कमरे में लगने से ओवरब्रिज से भी आग बुझाने में मदद मिली। व्यापारी ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी बाल-बाल बच गए।