विश्व एथलेटिक्स से मिले वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड पर भारत की पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने बयान दिया है। उनका कहा है कि यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। अजूं को हाल ही में इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरे प्रदर्शन के लिए नहीं है, बल्कि मैं खेल को वापस दे रही हूं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू से मेरे स्पोर्ट्स फाउंडेशन से एक छात्र पहले ही विश्व स्तर पर पहुंच चुका है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, बेंगलुरू में मेरी अंजू बॉबी जॉर्ज फाउंडेशन एकेडमी है जिसमें 13 महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं, जिनमें से मेरा एक छात्र पहले ही विश्व स्तर पर पहुंच चुका है। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों, साथी एथलीटों, कोचेस, परिवार और संघ के अलावा उस प्रत्येक व्यक्ति के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं जो उनकी इस यात्रा में साथ खड़े रहे।