फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी से खेला ड्रॉ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागा प्रीमियर लीग में 17वां गोल

Fri, 29 Apr 2022 10:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रीमियर लीग में अभी तीन मैच बचे हैं और यूनाइटेड छठे स्थान पर है। चौथे स्थान पर काबिज आर्सेनल उससे पांच अंक आगे है। टोटेनहम पांचवें स्थान पर है और यूनाइटेड से तीन अंक अधिक है और अभी उसके दो मैच बचे हैं। चेल्सी 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन मैच में पांचवें गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी से 1-1 से ड्रॉ खेल एक अंक अर्जित करने में सफलता हासिल की। हालांकि, मैच जीत नहीं पाने से प्रीमियर लीग में शीर्ष चार में पहुंचने की टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लीग में अभी तीन मैच बचे हैं और यूनाइटेड छठे स्थान पर है। चौथे स्थान पर काबिज आर्सेनल उससे पांच अंक आगे है। टोटेनहम पांचवें स्थान पर है और यूनाइटेड से तीन अंक अधिक है और अभी उसके दो मैच बचे हैं। चेल्सी 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


मैच के पहले हॉफ में चेल्सी ने कई मौके गवाएं और गलत शॉट की वजह से बढ़त हासिल करने से चूक गए। इस दौरान मैनचेस्टर ने भी मौके बनाए लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। दूसरे हॉफ में चेल्सी ने तेजी दिखाई और 60वें मिनट में मार्कोस अलोंसो ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही और 62वें मिनट में रोनाल्डो ने नेमांजा मॉटिक के पास की बदौलत बराबरी का गोल दागा। इसके बाद बाकी बचे समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ समाप्त हो गया। 

सालाह से पांच गोल पीछे हैं रोनाल्डो 
रोनाल्डो 17 गोल के साथ प्रीमियर लीग में सोन हेंग मिन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि मोहम्मद सालाह के अभी 22 गोल हैं। रोनाल्डो ने नार्विच के खिलाफ हैट्रिक और आर्सेनल के खिलाफ एक गोल कर फॉर्म में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें