पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद आर्मागेडोन बाजी के नौवें और अंतिम दौर में आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन के खिलाफ मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे और अल्टीबाक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में आठ अंकों के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। इस साल 50 बरस के होने वाले आनंद ने दस खिलाड़ियों के इस राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में चार बाजी जीती और पांच हारी।
विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन अमेरिका के फाबियानो करूआना से मिली हारके बावजूद 13.5 अंकों के साथ खिताब जीतने में सफल रहे। आरोनियन और चीन के यु यांग्यी 10.5 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। करूआना और वेस्ली सो दस अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।