फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तीरंदाजों ने कोरोना रिपोर्ट नहीं लाने की कीमत ओलंपिक स्क्वाड से बाहर होकर चुकाई

Wed, 25 Nov 2020 07:24 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना के दौर में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों को साथ में नेगेटिव कोविड रिपोर्ट नहीं लाना भारी पड़ गया। चार अंतरराष्ट्रीय समेत पांच तीरंदाजों को इसकी कीमत टोक्यो ओलंपिक के स्क्वाड से बाहर होकर चुकानी पड़ी। पांचों तीरंदाजों को जमशेदपुर में मंगलवार से शुरु हुए ट्रायल में नहीं खेलने दिया गया। पांचों तीरंदाज असम के हैं और ओलंपिक की टीम में शामिल होने का उनके पास यह अंतिम मौका था।

विज्ञापन

 
भारतीय टीम के लिए खेल चुके तीरंदाज संजय बोरो, धनंजय बासुमतारी, मुकेश बोरो, प्रमिला डिमरी के अलावा सोनाली बासुमतारी ट्रायल खेलने के लिए जब ग्राउंड पर पहुंचे तो उनके पास कोविड रिपोर्ट नहीं थी।


भारतीय तीरंदाजी संघ ने पहले ही साफ कर दिया था कि ट्रायल में खेलने के लिए नेगेटिव कोविड रिपोर्ट साथ में लाना जरूरी है। जिसके चलते उन्हें ट्रायल में नहीं खेलने दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि कुछ अन्य तीरंदाज भी अपने साथ कोविड रिपोर्ट नहीं लाए थे, लेकिन एक दिन पहले पहुंचने के चलते उन्होंने वहीं आरटीपीसीआर टेस्ट कराकर नेगेटिव रिपोर्ट सौंप दी। एक तीरंदाज ने अपनी गैरमौजूदगी का कारण नहीं बताया, जबकि दो बीमार थे। 

पुरुषों में 36 और महिलाओं में 13 तीरंदाजों ने शिरकत की। पहले दिन सेना के विनोद स्वांसी 1331 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर थे। महिलाओं में हरियाणा की संगीता पहले स्थान पर थीं। जूनियर विश्व चैंपियन कोमालिका बारी तीसरे स्थान पर चल रही हैं। नामी तीरंदाज एशियन गेम्स मेडलिस्ट मंगल सिंह चांपिया 19वें राहुल बनर्जी 36वें जगदीश चौधरी 13वें और अतुल वर्मा सातवें स्थान पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें