फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, फिर भी गवर्नर ने कहा- करेंगे ओलंपिक का सफल आयोजन

Tue, 24 Nov 2020 08:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

जापान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने कहा है कि वे पूर्ण सुरक्षा के साथ अगले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि जापान में इस महीने संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और रोजाना देश में 2000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार इस बीच महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना एहतियाती कदमों को लागू करने और व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास कर रही है।


कोइके ने मंगलवार को टोक्यो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेजबान शहर के रूप में मैं खेलों का आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं फिर चाहे कुछ भी करना पड़े।' कोइके का यह बयान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक के टोक्यो दौरे के एक हफ्ते बाद आया है। बाक ने जापान के ओलंपिक अधिकारियों के साथ कई की दौर की बैठक की थी, जिसमें कोइके भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें