अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) ने कहा है कि वह ओलंपिक 2020 खेलों के 2021 के गर्मियों तक टलने के कारण अगले साल होने वाली अपनी विश्व चैंपियनशिप को आगे खिसकाने के लिए तैयार है। विश्व चैंपियनशिप जापान के फुकुओका में 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 की बीच आयोजित होनी थी।
यह पहला मौका है जब किसी बीमारी की वजह से खेलों का महाकुंभ कहलाए जाने वाला ओलंपिक टाल दिया गया है। प्राणघातक बन चुके कोरोनावायरस के चलते अब 23 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले यह खेल 2021 में होंगे।
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी यानी IOC अंत तक कोशिश करती रही कि खेल तय समय पर शुरू हो जाए, लेकिन ऐसा हो न सका और मंगलवार को जापानी पीएम शिंजो आबे ने ओलंपिक को टालने का अधिकारिक एलान कर ही दिया।