फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Cycling Championship: रोनाल्डो ने टाइम ट्रायल में 9.94 सेकंड का बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, स्प्रिंट स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

Tue, 21 Jun 2022 10:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतियोगिता के चौथे दिन हालांकि छह फाइनल में कोई भी भारतीय साइकिल चालक पोडियम तक नहीं पहुंच सका। भारतीय राइडर एसो एक बार फिर पुरुषों के स्प्रिंट के अपने क्वार्टर फाइनल स्पर्धा को जीतने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
रोनाल्डो सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व जूनियर चैंपियन और एशियाई रिकॉर्ड धारक रोनाल्डो सिंह ने मंगलवार को यहां एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन पुरुषों की स्प्रिंट स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह पक्की की लेकिन भारतीय खिलाड़ी दिन की छह में से एक भी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने क्वालिफिकेशन में 200 मीटर का टाइम ट्रायल 9.94  सेकंड में पूरा कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। वह दस सेकंड से कम का समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले भारत की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन 10.168 सेकंड के साथ रोनाल्डो का ही था, जो उन्होंने बीते वर्ष पीट्सबर्ग में निकाला था।

सोमवार को एक किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले रोनाल्डो ने मंगलवार को लगातार दो स्प्रिंट में कोरिया के जी वन पार्क को शिकस्त दी। अब सेमीफाइनल में उनके सामने कजाकिस्तान के एंड्री चुगे की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो सिंह - फोटो : ट्विटर
रोनाल्डो ने कहा, ‘बुधवार को मेरे लिए एक बड़ा दिन है क्योंकि मैं अपनी पसंदीदा स्पर्धा में से एक में प्रदर्शन करूंगा, मैं भारत के लिए पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं। इससे मुझे आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेरी तैयारियों के बारे में भी पता चलेगा।

प्रतियोगिता के चौथे दिन हालांकि छह फाइनल में कोई भी भारतीय साइकिल चालक पोडियम तक नहीं पहुंच सका। भारतीय राइडर एसो एक बार फिर पुरुषों के स्प्रिंट के अपने क्वार्टर फाइनल स्पर्धा को जीतने में नाकाम रहे। चुगे से हारकर, इस टूर्नामेंट में खाली हाथ रहे। हरशवीर सिंह शेखोन ने 30,000 मीटर की रेस में कोरिया के प्रतिद्वंद्वी यूरो किम और जापान के नाओकी कोजिमा को अच्छी टक्कर दी लेकिन 43 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

जूनियर साइकिल चालक हिमांशी सिंह ने 7.5 किमी स्क्रेच रेस में दूसरा स्थान अर्जित किया, लेकिन बाद में खतरनाक राइडिंग के आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारत ओवरऑल अंक तालिका में दो स्वर्ण, पांच रजत और 13 कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें