फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 Women's World Cup: भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई में होंगे मैच, 24 जून को ज्यूरिख में ड्रॉ का होगा आयोजन

Wed, 13 Apr 2022 09:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीफा अंडर-18 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर में भारत में होना है। फीफा ने बुधवार (13 अप्रैल) को टूर्नामेंट के लिए तीन शहरों का चयन कर लिया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई में मैचों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा अंडर-18 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर में भारत में होना है। फीफा ने बुधवार (13 अप्रैल) को टूर्नामेंट के लिए तीन शहरों का चयन कर लिया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई में मैचों का आयोजन होगा। इसके अलावा फीफा ने यह जानकारी भी दी है कि 24 जून को ज्यूरिख में मैचों ड्रॉ निकाला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मेजबान भारत के अलावा छह देशों का नाम तय हो गया है। ब्राजील, चिली, चीन, कोलंबिया, जापान और न्यूजीलैंड की टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी। 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी।

फीफा, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने व्यापक समीक्षा और परामर्श प्रक्रिया के बाद मेजबान शहरों की पुष्टि की है। स्थानीय आयोजन समिति ने कहा, "टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को तीन स्थानों के रूप में चुना गया है।"
विज्ञापन


फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी सराय बेयरमैन ने कहा, "हाल ही में फीफा के भारत दौरे के बाद यह एक महत्वपूर्ण कदम है और टूर्नामेंट के लिए अंतिम उलटी गिनती की शुरुआत का प्रतीक है।" एलओसी एवं एआईएफएफ अध्यक्ष और फीफा परिषद के सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "फीफा की हालिया सफल भारत यात्रा के बाद कोविड-19 की स्थिति से अवगत होने के बाद टूर्नामेंट के लिए नए फैसले लिए गए हैं। गोवा और नवी मुंबई पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी कर चुके हैं। भुवनेश्वर नया खेल पावरहाउस बन रहा है।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें