दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के चलते कोरिया में होने वाला फेसिंग का ओलंपिक क्वालिफायर रद्द होने के बाद इसकी मेजबानी फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) ने मांगी है। एफएआई ने अंतरराष्ट्रीय संस्था फेडरेशन डि इंटरनेशनल डिएस्क्राइम (एफआईई) से इस क्वालिफायर के लिए जून माह में दिल्ली में आयोजन के लिए लिखा है। कोरिया में ओलंपिक क्वालिफायर और एशियाई चैंपियनशिप अप्रैल में होनी थी।
एफआईई ने एफएआई से कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। इनमें भारत में कोरोना के कितने मामले सामने आए हैं। किन देशों को वीजा नहीं दिया रहा है जैसे सवाल शामिल हैं। एफएआई ने सोमवार को इनका जवाब दे दिया। जवाबों की समीक्षा के बाद एफआईई मेजबानी पर फैसला लेगा।