फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1 Race: हैमिल्टन ने सऊदी ग्रां प्री जीतकर फॉर्मूला वन की खिताबी जंग को बनाया रोचक

Mon, 06 Dec 2021 10:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

सार

लुईस हैमिल्टन के सऊदी अरब ग्रां प्री जीतने के बाद मैक्स वर्स्टाप्पेन और हैमिल्टन के अंक बराबर हो गए हैं। अब अबुधाबी में होने वाली आखिरी रेस में ये दोनों एक दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा विश्व चैंपियन मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने सऊदी अरब ग्रां प्री जीतकर अंतिम रेस से पहले रेडबुल के मैक्स वर्स्टाप्पेन के साथ फॉर्मूला वन खिताब की जंग रोचक बना दी। इन दोनों प्रतिद्वंद्वी ड्राइवर के अब समान अंक हैं और ऐसे में अबुधाबी में होने वाली आखिरी रेस में वे खिताबी दौड़ में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


हैमिल्टन अपने आठवें जबकि वर्स्टाप्पेन अपने पहले विश्व कप खिताब की कवायद में हैं। हैमिल्टन ने लगातार तीसरी रेस जीतकर अपने अंकों की संख्या वर्स्टाप्पेन के समान 369.5 पर पहुंचा दी है। ब्रिटेन का यह ड्राइवर अब आठवां खिताब जीतने और माइकल शूमाकर से आगे निकलने के करीब पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें