फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League: भारत के दो कबड्डी खिलाड़ियों की सैलरी पाक कप्तान बाबर आजम से ज्यादा, 40 मिनट के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये

Mon, 06 Dec 2021 06:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pro Kabaddi League 2021: भारत के दो कबड्डी खिलाड़ियों की सैलरी पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम से ज्यादा है। पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले बाबर को 1.24 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि भारत के कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल 1.65 करोड़ में बिके थे।
विज्ञापन
बाबर आजम, प्रदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाड़ी भले ही पाकिस्तान सुपर लीग की कितनी ही तारीफ कर लें, लेकिन यह लीग भारत की प्रो कबड्डी लीग से भी कहीं पीछे है। पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम को 1.24 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि भारत की प्रो कबड्डी लीग के स्टार प्रदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई को उनसे कहीं ज्यादा सैलरी मिलती है। प्रो कबड्डी लीग में खिलाड़ी 40 मिनट तक खेलते हैं, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच लगभग चार घंटे का होता है। इसके बावजूद बाबर आजम जैसे अहम खिलाड़ियों को बहुत कम सैलरी मिलती है। 
विज्ञापन


यूपी योद्धा के रेडर प्रदीप नरवाल की सैलरी 1.65 करोड़ रुपये है। वो इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं उनके बाद सिद्धार्थ देसाई का नाम आता है। देसाई को एक सीजन के लिए 1.30 करोड़ रुपये मिलते हैं। बाबर को इन दोनों खिलाड़ियों से कर 1.24 करोड़ रुपये मिलते हैं। बाबर पाकिस्तान सुपर लीग में प्लैटिनम कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्हें कराची किंग्स टीम का कप्तान बनाया गया है। 

22 दिसंबर से शुरू होगा पीकेएल का आठवां सीजन
पीकेएल का पिछला सीजन कोरोना की वजह से नहीं खेला जा सका था, लेकिन इस साल यह टूर्नामेंट 22 दिसंबर से शुरु हो रहा है। खिलाड़ी पहले ही बैंगलोर के मैदान में पहंच चुके हैं और क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद वो मैदान में उतरेंगे। इस साल दर्शकों को मैदान में जाकर मैच देखने की अनुमति नहीं होगी। सभी फैंस टीवी के जरिए कबड्डी के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस लीग के अब तक सात सीजन हो चुके हैं।
विज्ञापन


पहला सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता था, जबकि इसके बाद दूसरा सीजन यू मुंबा के नाम रहा था। तीसरा, चौथा और पांचवां सीजन पटना पायरेट्स ने जीता। वहीं 2018 में बेंगलुरू बुल्स और 2019 में बंगाल वारियर्स की टीम विजेता बनी थी। पटना इस लीग की एकमात्र टीम है, जिसने एक से ज्यादा खिताब जीते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें