फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री के दौरान नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखायेंगे एफ वन ड्राइवर

Sat, 04 Jul 2020 11:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फॉर्मूला 1 रेस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फार्मूला वन के सभी 20 ड्राइवर रविवार को सत्र की पहली ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री में नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति एकजुटता दिखायेंगे। ये सभी ड्राइवर सामूहिक रूप से नहीं बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर इस लड़ाई को समर्थन देंगे। इससे पहले इंग्लैंड और जर्मनी में फुटबॉलरों ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन को समर्थन दिया था।

विज्ञापन


ग्रां प्री ड्राइवर संघ ने शनिवार को कहा कि सभी 20 ड्राइवर और उनकी टीमें नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में हैं। सभी को अपने तरीके से इसे जाहिर करने का अधिकार है। अमेरिका के मिनियापोलिस में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस बर्बरता के बाद मौत के बाद से दुनिया भर में नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। मौजूदा ग्रां प्री में एफवन के एकमात्र अश्वेत ड्राइवर और छह बार के चैम्पियन लुईस हैमिल्टन पहले भी इस मामले में बोल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें