फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस हैमिल्टन पिछड़े, बोटास ने सत्र की पहली ऑस्ट्रियाई ग्रांप्री में पोल पोजिशन हासिल की

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फॉर्मूला 1 रेस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

वालटेरी बोटास ने मर्सीडिज के अपने साथी चालक लुईस हैमिल्टन को पछाड़ कर सत्र की पहली फार्मूला वन (एफ-वन) रेस ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री की क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजिशन (शीर्ष स्थान) हासिल किया। फिनलैंड के इस चालक ने तीनो अभ्यास रेस में शीर्ष पर रहने वाले मौजूदा विश्व चैंपियन हैमिल्टन से .012 सेकंड कम समय लिया।रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन तीसरे जबकि मैकरेलन के लैंडो नॉर्रिस चौथे स्थान पर रहे। क्वालीफाइंग में हैमिल्टन का लक्ष्य फॉर्मूला वन में रिकॉर्ड 89 वीं पोल पोजिशन हासिल करना था, लेकिन बोटास ने 12वीं बार यह करनामा कर उनके इंतजार को बढ़ा दिया। इससे पहले 35 साल के हैमिल्टन अभ्यास के तीनों अभ्यास रेस में शीर्ष जबकि बोटास दूसरे स्थान पर थे।कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित रहने के बाद यह सत्र की पहला रेस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें