फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुती चंद की निगाह विश्व चैंपियनशिप के टिकट पर 

Mon, 26 Aug 2019 12:51 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dutee chand
विज्ञापन

भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद मंगलवार से लखनऊ में खेले जाने वाले राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी जहां उनका लक्ष्य अगले महीने दोहा में खेले जाने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना होगा।

विज्ञापन


100 मीटर की दौड़ में 11.26 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वालीं दुती ने कहा, 'मैं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में भाग ले रही हूं और मैं अपको भरोसा देती हूं कि आप मेरे समय में सुधार देखेंगे।' 

दुती का लक्ष्य अगले साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करना है। दुती हाल ही में विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बनी है। पिछले महीने नपोली में हुए इन खेलों में दुती ने 11.32 सेकंड का समय निकालकर रेस जीती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11.24 : सेकंड है विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग मार्क 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें