फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली होम मैराथन में आज दौड़ेंगे 62 देशों के 749 धावक, अपने घरों में दूरी तय करनी होगी

Fri, 10 Apr 2020 07:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अपने घरों में 42.195 किमी की दूरी तय करनी होगी
  • 18 साल का सबसे युवा तो 65 साल का सबसे उम्रदराज प्रतिभागी    
विज्ञापन
मैराथन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की पहली होम मैराथन शुक्रवार को होगी। इसमें 62 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 749 धावक अपने घरों में 42.195 किमी की दूरी तय करेंगे। मैराथन में भाग लेने वालों में 526 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। सबसे युवा भागीदार 18 साल का जबकि सबसे उम्रदराज 65 साल का है।

विज्ञापन


मैराथन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समयानुसार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच होगी। इस तरह से भागीदार दस घंटे के अंदर इसमें भाग लेंगे। इसमें भी 42.195 किमी की दूरी तय करनी होगी। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुली है। इसमें इस क्षेत्र के कई धावक भाग ले रहे हैं। यूएई के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन और जॉर्डन के धावक भी इसमें हिस्सा लेंगे।

मैराथन का आयोजन दुबई खेल परिषद (डीएससी), एएसआईसीएस मिडिल ईस्ट और 5:30 रन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। भागीदार दौड़ने के लिए अपने कोर्स का आकार खुद तय कर सकते हैं लेकिन ट्रेडमिल या किसी अन्य उपकरण का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक स्थानों पर दौड़ने की अनुमति भी नहीं होगी।
विज्ञापन


चार्ज स्मार्टवाच जरूरी:
प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास पूरी तरह से चार्ज स्मार्टवाच और स्मार्टफोन है जिसमें स्ट्रैवा एप्प काम कर रहा है। उन्हें स्ट्रैवा पर मैराथन एट होम समूह से जुड़ना होगा और लगातार जुड़े रहना होगा। यह ट्रैक उनका समय और दूरी तय करने में मदद करेगा। शीर्ष पर रहने वालों को पुरस्कार और दौड़ पूरी करने वालों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें