फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवॉर्डी निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का निधन, देश को दिए कई चैंपियन निशानेबाज  

Sun, 04 Apr 2021 09:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय चक्रवर्ती - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

भारत के प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का शनिवार रात निधन हो गया। वह 79 साल के थे। चक्रवर्ती ने चार दशक के अपने कॅरिअर के दौरान कई उभरते हुए निशानेबाजों की मदद की जिन्होंने बाद में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने देश को ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अंजली भागवत सहित कुछ शानदार निशानेबाज दिए थे। उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन


एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘एनआरएआई द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजय चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताता है। उन्होंने कई ऐसे निशानेबाजों को ट्रेनिंग दी जिन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल किए। उनसे ट्रेनिंग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची काफी लंबी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें