फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक: पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहास कुलकर्णी का 68 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन

Sun, 04 Apr 2021 06:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुहास कुलकर्णी - फोटो : twitter@akashvanisports
विज्ञापन

भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहास कुलकर्णी का कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया। 68 वर्षीय सुहास ने रविवार को ठाणे में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में मां, पत्नी और बेटी हैं।

विज्ञापन


मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक कुलकर्णी का निधन कोविड-19 की चपेट में आने से हुआ। उन्हें उपचार के लिए कौशल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुहास खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद सक्रिय तौर से कोचिंग से जुड़े थे और नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस के मास्टर्स टूर्नामेंट (अधिक उम्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता) में भी खेलते थे। उन्होंने 2019 में राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। इसमें महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्य बुरी तरह से प्रभावित हैं और यहां रोजाना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें