मेराज,अंगद व गुरजोत की तिकड़ी भी जीती:
दस मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन चरण1 में दिव्यांश और इलावेनिल (628) तीसरे स्थान पर रहे। चरण दो में दोनों 421.3 के स्कोर से शीर्ष पर रहे। फाइनल में दोनों हंगरी के इस्तवान पेनी और डेनिस एस्टर को 16-10 से हराकर पीला तमगा जीता। अर्जुन बबूटा और अंजुम मौद्गिल चरण दो में पांचवें स्थान पर रहे।मेराज अहमद खान, अंगदवीर सिंह बाजवा और गुरजोत खंगूड़ा की तिकड़ी स्कीट टीम स्पर्धा के फाइनल में कतर को 6-2 से हराकर चैंपियन बनी। महिलाओं के टीम स्कीट फाइनल में गनीमत सेखों, पारिनाज धालीवाल और कार्तिकी सिंह को कजाखस्तान से 4-6 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।
जल्द निशाना लगाने पर निराश थे सौरभ:
व्यक्तिगत मुकाबलों के क्वालिफिकेशन राउंड में 587 का स्कोर करने के बाद सौरभ फाइनल के अंतिम निशाने पर वह चूक की जो वह आमतौर पर नहीं करते हैं। कोच अमित श्योराण के मुताबिक वह निशाने के लिए 12 से 14 सेकंड का समय लेते हैं, लेकिन अंतिम निशाना उन्होंने 10 सेकंड में ही लगा दिया जो 9.8 पर लगा। सौरभ को थोड़ा समय लेना चाहिए था जिससे ईरानी शूटर जवाद पर दबाव बनता। वह इस चूक से उदास थे और उन्होंने ठान रखा था कि आगे इसकी भरपाई करनी है। मिश्रित स्पर्धा में उन्होंने अपने प्रदर्शन से इसकी भरपाई कर डाली।