पदक की सबसे बड़ी उम्मीद मानी जा रही दीपिका कुमारी और बोम्बायला देवी लैसराम तीरंदाजी के राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं। बोम्बालया देवी को मैक्सिको की तीरंदाज एलेजेंड्रिया वेलेंसिया ने 6-2 के अंतर से मात दी। इसके बाद दीपिका दबाव में आ गईं. उन पर इतना दबाव आ गया कि वह एक भी सेट नहीं जीत सकीं। उन्हें चीनी ताईपेई की खिलाड़ी तान या तिंग ने सीधे सेटों में 6-0 से मात दी।
इससे पहले दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी और लैसराम माझी तीरंदाजी के राउंड 16 में हारकर बाहर हो गई थीं। उस दिन दीपिका और माझी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। तब दीपिका ने तेज हवा को हार का कारण बताया था। अब तीरंदाजी में अतानु दास के रूप में आशा की आखिरी किरण नजर आ रही है। वह भी राउंड 16 में जगह बना चुके हैं।