फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा विश्व कप की वाल्ट स्पर्धा के फाइनल में 

Thu, 14 Mar 2019 10:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा करमाकर ने कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप के क्वालिफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहते हुए वाल्ट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली 25 वर्षीय दीपा ने चैंपियनशिप में पहली बार सबसे मुश्किल ‘हैंडफ्रंट 540 वाल्ट’ में हाथ आजमाए। इसमें उन्होंने दो क्वालिफाइंग दौर वाल्ट में 14.466 और 14.133 अंक जुटाकर औसतन 14.299 अंक हासिल किए।

विज्ञापन


अमेरिका की जेड कैरे ने क्वालिफाइंग में 14.70 के औसत स्कोर से पहला, जबकि मैक्सिको की एलेक्सा मोरेनो ने 14.533 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया। क्वालिफिकेशन दो में शीर्ष आठ में रहने वाली जिम्नास्ट फाइनल में खेलती हैं। वाल्ट फाइनल शनिवार को होगा।

दीपा शुक्रवार को बैलेंस्ड बीम स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी। दीपा ने पिछले साल नवंबर में जर्मनी के कोटबस में कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप की वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। घुटने की चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें