रियो ओलंपिक में अब तक भारत को पदक न मिलने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया, "पता नहीं कौन कहता है दूध दही घी में ताकत होती है, मेडल तो सारे पिज्जा बर्गर वाले ले गए।"
उनके इस ट्वीट के जबाव में कई लोगों ने उनके निजी जीवन पर टिप्पणी की हैं तो कई लोगों ने भारत में खेलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं न होने का मुद्दा उठाया है।