फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से साथ नहीं खेले शरत-मनिका, दोहा में ओलंपिक टिकट हासिल करना होगा मुश्किल

Fri, 26 Feb 2021 08:52 AM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनिका बत्रा और शरत अचंत कमल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल और जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की दावेदार मानी जा रही है। टेबल टेनिस महासंघ ने इस जोड़ी से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं, लेकिन पिछले एक साल से दोनों साथ नहीं खेल रहे हैं जो दोहा में होने वाले विश्व ओलंपिक क्वालिफायर में उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दोनों सोनीपत में लगे शिविर में एक साथ नहीं रहे। शरत साफ करते हैं कि उन्हें उम्मीद है क्वालिफायर से पहले दोहा में उन्हें मनिका के साथ प्रैक्टिस का मौका मिलेगा। वह उनके साथ ओलंपिक टिकट हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मनिका ने शिविर में नहीं पुणे में की तैयारी

राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले महासंघ ने क्वालिफायर की तैयारियों के लिए सोनीपत में दो फरवरी से पैडलरों का शिविर प्रस्तावित किया, लेकिन एकांतवास की अवधि सात दिन होने के कारण नहीं लगा। इससे पहले सोनीपत में क्वालिफायर की तैयारियों का जो शिविर लगा उसमें शरत तो आए, लेकिन मनिका ने पुणे में तैयारियां की। इसके चलते दोनों मिश्रित युगल के एक-साथ प्रैक्टिस नहीं कर पाए।

दिसंबर में एक सप्ताह के लिए मनिका जरूर शरत के साथ प्रैक्टिस करने चेन्नई गईं। विश्व क्वालिफायर में 16 मिश्रित युगल की टीमें खेलेंगी। पहले दस स्थान पर रहने वाली टीमों को ओलंपिक टिकट मिलेगा। ऐसे में दोनों का यहां क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाना जरूरी है। महासंघ के एक पदाधिकारी भी मानते हैं कि दोनों के साथ नहीं खेलने का फर्क पड़ेगा, लेकिन दोनों अनुभवी हैं दोहा में जो मौका मिलेगा वे उसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें