डिएगो माराडोना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, मुझे चोट लगी है। ये वीडियो उनकी मौत से कुछ दिन पहले का है। इस वीडियो में माराडोना के सिर पर पट्टी बंधी नजर आ रही है। उनका कुछ दिन पहले ही दिमाग में खून का थक्का जम जाने के बाद ऑपरेशन हुआ था। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने किराए के मकान के किचन से डॉक्टरों तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की। वह कहते दिख रहे हैं- मुझे चोट लगी है लेकिन मैं ठीक हूं। आपको पता होगा की मुझे करीबियत पसंद नहीं लेकिन जब मैं अच्छे लोगों के साथ होता हूं तो अपनी गुफा से बाहर निकल आता हूं।