फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय सिंह फिर बने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष, आशीष शेलार को हराया

Wed, 03 Feb 2021 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

निर्वतमान अजय सिंह बुधवार को हुए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनावों में फिर अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने आशीष शेलार को 37-27 मतों के अंतर से शिकस्त दी। चुनावों का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में गुरूग्राम के एक होटल में किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि चुनावों को पिछले साल सितंबर में कराया जाना था लेकिन कोरोना महामारी का हवाला देते हुए दो बार स्थगित कर दिया गया। पिछले महीने उत्तर प्रदेश राज्य मुक्केबाजी संघ द्वारा याचिका दायर किए जाने के बाद यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा। इसके बाद बीएफआई ने चुनावों और अपनी छठी सालाना आम बैठक के लिए तीन फरवरी की तारीख तय की थी।

अप्रैल या मई में होगी एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप
भारत की मेजबानी में होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप अप्रैल या मई में होगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बुधवार को दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद इसकी जानकारी दी। सिंह ने महासंघ की आमसभा की सालाना बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'एशियाई चैम्पियनशिप अप्रैल या मई में होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें