अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान की मौत 60 साल की उम्र में 25 नवंबर, 2020 को कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुई थी, जब उनके दिमाग में रक्त का थक्का जमने के कारण सर्जरी किया जा रहा था।
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना के देखभाल में शामिल आठ चिकित्सकों के खिलाफ अर्जेंटीना की अदालत ने आपराधिक लापरवाही के लिए मुकदमा चलाने का आदेश दिया। इन चिकित्सकों पर आरोप है कि फुटबॉलर माराडोना की सर्जरी करने के बाद उनकी उचित तरीके से देखभाल नहीं की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान की मौत 60 साल की उम्र में 25 नवंबर, 2020 को कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुई थी, जब उनके दिमाग में रक्त का थक्का जमने के कारण सर्जरी किया जा रहा था। हालांकि, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को प्राकृतिक कारण बताया गया था। इस मामले में माराडोना के परिजनों ने अप्रैल में कोर्ट में याचिका दायर की थी।