भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा
भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने अक्तूबर से राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अन्य स्पर्धाएं शुरू होने की उम्मीद जताई है। हालांकि यह तभी संभव होगा जब कोरोना से पैदा हुई स्थिति और खराब न हो।
उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी और कुश्ती जैसे संपर्क खेलों में तब तक ढील देना संभव नहीं जब तक इस वायरस का टीका ईजाद नहीं होता। इनमें वायरस फैलने का ज्यादा खतरा रहता है। देश में 25 मार्च के बाद से सभी खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। केंद्र सरकार ने 17 मई को स्टेडियम खोलने की इजाजत दी थी। इसके बाद पिछले हफ्ते ही खिलाड़ियों ने ऑउटडोर अभ्यास शुरू किया है।