फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अवार्ड के लिए फिर वही कहानी' अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित न करने से नाराज शटलर स्टार प्रणय 

Thu, 04 Jun 2020 06:24 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित न किए जाने से नाराज हुए एचएस 
  • 03 खिताब 2018 में प्रणय ने जीते थे और 11वीं रैंकिंग हासिल की थी 
  • एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद 08वीं सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की
  • बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2018 में  सेमीफाइनल तक पहुंचे
  • 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय मिश्रित टीम का हिस्सा थे प्रणय।
  • इन खेलों में पहली बार भारत ने यह उपलब्धि हासिल की थी 
विज्ञापन
एचएस प्रनॉय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शटलर एचएस प्रणय लगातार दूसरे साल अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित नहीं किए जाने से गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने उनसे कम उपलब्धि वाले खिलाड़ियों की सिफारिश की है। प्रणय ने ट्विटर पर लिखा,‘अर्जुन पुरस्कार के लिए वही पुरानी चीज।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी के नाम की सिफारिश संघ ने नहीं की। वहीं जो खिलाड़ी इन दोनों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नहीं था, उसकी अनुशंसा की गई है। वाह।’ बीएआई ने सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी के साथ समीर वर्मा के नाम पुरस्कार के लिए भेजे हैं।

इनमें से सात्विक-चिराग की जोड़ी ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था लेकिन समीर कभी इसमें नहीं खेले हैं। प्रणय का पिछले साल का प्रदर्शन हालांकि इतना शानदार नहीं रहा, लेकिन वह 2018 में शानदार फॉर्म में थे। 

दुती चंद अर्जुन के लिए नामित 

एथलेटिक्स फेडरेशन ने दुती चंद, अरपिंदर सिंह, मनजीत सिंह और पी यू चित्रा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्ने के लिए की है। द्रोणाचार्य के राधाकृष्ण नायर और ध्यानचंद के लिए कुलदीप सिंह भुल्लर और जिंसी फिलिप के नाम भेजे हैं। 

‘पुरस्कार के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया कभी समझ नहीं आई। मैं उम्मीद करता हूं कि यह बदले। मजबूत बने रहो।’ -पी कश्यप  

‘खेल मंत्रालय को नामों की सिफारिश करने से पहले पिछले चार वर्षों में खिलाड़ियों और कोचों के प्रदर्शन का अच्छी तरह आकलन किया था।’-बाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें