फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की उम्र में पृथु गुप्ता बने भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर, आनंद ने खास क्लब में किया स्वागत

Fri, 19 Jul 2019 05:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथु गुप्ता - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली के पृथु गुप्ता पुर्तगाल लीग 2019 के पांचवें दौर में आईएम लेव यांकेलेविच को हराकर 2500 अंक की ईएलओ रेटिंग पार करने के बाद भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बन गए। पृथु ने नौ साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था, उन्होंने यह उपलब्धि 15 साल चार महीने और 10 दिन में हासिल की। 31 वर्ष पहले विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। 

विज्ञापन


दिग्गज आनंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, ‘अब हम पूरे हो गए। 64वां ग्रैंडमास्टर। हमारे नए ग्रैंडमास्टर पृथु गुप्ता आपका स्वागत है।’ 



जवाब में पृथु ने भी आनंद का शुक्रिया अदा किया। इस युवा खिलाड़ी ने लिखा, ‘शुक्रिया आनंद सर। आप हमेशा ही प्रेरणा का बड़ा स्रोत रहे हो।’ 



पृथु ने पिछले साल जिब्राल्टर मास्टर्स में अपनी पहली ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल की थी। इसी वर्ष बिएल मास्टर्स में उन्होंने दूसरी नार्म हासिल की थी। उन्हें इस महीने के शुरू में पोर्टिसियो ओपन में अंतिम नार्म मिली थी। डी गुकेश भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर है जिन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि इस साल जनवरी में हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें