फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनिका बत्रा को तीन माह बाद भी नहीं मिली इनामी राशि, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते थे चार पदक

Mon, 30 Jul 2018 11:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manika batra
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार ने तीन महीने बीत जाने के बाद भी नगद राशि से सम्मानित नहीं किया। दिल्ली की मनिका ने इन खेलों में चार पदक अपने नाम किए थे जिसमें दो स्वर्ण (टीम और व्यक्तिगत), एक रजत (युगल) और कांस्य (मिश्रित युगल) शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की मौजूदा नीति के मुताबिक राष्ट्रमंडल में स्वर्ण पदक विजेता को 14 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 10 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को छह लाख रुपए की इनामी राशि दिए जाने का प्रावधान है। ये राशि हालांकि हरियाणा और तमिलनाडु के खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि से काफी कम हैं। इससे संबंधित एक संशोधित प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास मंजूरी केलिए भेजा गया है। हरियाणा में गोल्ड मेडल विजेता को 1.5 करोड़ और तमिलनाडु में 50 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाती है।

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक (खेल) धर्मेन्द्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि मनिका की फाइल को मंत्रिमंडल को मंजूरी के लिए भेजा गया है। सिंह ने कहा, 'आप जिस फाइल के बारे में पूछा रहे है उसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजा गया है।' इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी में लगी मनिका ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह अभी तक क्यों नहीं हुआ लेकिन मुझे पता है कि यह होगा।'
विज्ञापन


...तो मनिका को मिलेंगे 1.7 करोड़
इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने बताया कि संशोधित प्रस्ताव के मुताबिक मनिका को दिल्ली सरकार से इनाम के तौर पर 1.7 करोड़ रुपए मिलेंगे। दो स्वर्ण के लिए 50-50 लाख रुपए, सिल्वर के लिए 40 लाख और कांस्य केलिए 30 लाख रुपए। टेबल टेनिस महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मनिका ने उम्मीद जताई कि दिल्ली सरकार उन्हें जल्द ही इनामी राशि देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें