फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय स्क्वॉश के हाल से नाखुश दीपिका पल्लीकल, कहा- बिना कोच के स्थिति निराशाजनक

Sat, 14 Sep 2019 10:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका पल्लीकल
विज्ञापन

भारत की शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने अप्रैल 2018 के बाद से कोच नियुक्त करने में विफल रहने के कारण राष्ट्रीय महासंघ (एसएफआरआई) के रवैये की आलोचना करते हुए देश में इस खेल की मौजूदा स्थिति को ‘निराशाजनक’ बताया। पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले मिस्र के अचराफ करगुई ने खफा होकर भारतीय टीम से नाता तोड़ लिया था, जिसके बाद से भारतीय खिलाड़ी किसी पूर्णकालिक विदेशी कोच के बिना प्रशिक्षण ले रहे है। रैंकिंग में शीर्ष दस में जगह बनाने वाली दीपिका ने कहा, ‘अगर आप देश में स्क्वाश को आगे ले जाना चाहते है तो सबसे पहले एक कोच का होना जरूरी है। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों कोच के बिना जाना विचित्र है। भारतीय स्क्वाश के साथ जो हो रहा है उसे देखकर निराशा होती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें